ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में युवक पर मगरमच्छ का हमला, हाथ काट ले गया मगर

शिवपुरी। पुराने शिवपुरी इलाके में मगरमच्छ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में युवक का एक हाथ मगरमच्छ खा गया। बड़ी मुश्किल से युवक ने जान बचाई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक पुरानी शिवपुरी इलाके में हरदोल मंदिर के पीछे 35 वर्षीय युवक बंटी बाथम सोमवार रात को अपने घर से नाले के किनारे टायलेट के लिए गया था। नाले के किनारे अचानक ही करीब छह फीट के मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बंटी ने बड़ी मुश्किल से अपने आपक को बचाया। लेकिन इस दौरान उसका कंधा मगरमच्छ के जबड़े में आ गया। जैसे तैसे बंटी उससे बचा लेकिन उसका पूरा हाथ मगरमच्छ खा गया। घायल हालत में बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। यहां बता दें कि शिवपुरी के गली मोहल्लों में मगरमच्छ दस्तक देते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button