ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

सीधी में घर के बाहर सो रहे वृद्ध को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

सीधी। घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। अमिलिया के महुआर के रामनगर केवटान बस्ती में 80 वर्षीय वृद्ध काशी प्रसाद केवट अपने घर के बाहर बने पोर्च की नीचे चारपाई पर रोजाना की तरह सो रहा था।

गर्दन पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया था

देर रात तकरीबन 1 बजे के आसपास छत पर सो रहे नाती विकास केवट के द्वारा पानी पीने के लिए छत से नीचे उतरा देखा कि बब्बा के खाट के नीचे लाल कलर कुछ दिख रहा है। करीब जाकर देखा तो गर्दन पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया था । बब्बा को आवाज देने पर कुछ जवाब न मिलने पर हल्ला गुहार मचाया। जिस पर घर में सो रहे सभी स्वजन देखा कि वृद्ध पर हमला कर हत्या कर दी गई है, जिसकी जानकारी हंड्रेड डायल पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

काशी प्रशाद की हुई थीं दो शादियां

पुलिस ने बताया कि काशी प्रशाद केवट की दो शादी हुई थीं, जिसमें पहले वाली पत्नी की मृत्यु हो चुकी। पहली पत्‍नी से एक पुत्र एवं चार पुत्री हैं। दूसरी पत्नी से छः बच्चे एवं दो बच्चियां हैं जिसमें एक का विवाह अभी नहीं हुआ है।

घटना स्थल पर पहुंची टीम

एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी मौके का मुआयना कर एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई। बताया गया है कि एफएसएल टीम द्वारा मौके पर अवशेष एवं फिंगर प्रिंट का परीक्षण किया, इसी तरह डॉग स्क्वायड टीम भी घटना स्थल पर लाकर आरोपित का पता लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। घटनास्थल पर अमिलिया थाना एवं सिहावल पुलिस चौकी का पुलिस बल सहित भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा रहे।

Related Articles

Back to top button