ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 3 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने पार्ल के बोलैंड पार्क में ग्रुप बी मैच में पाकिस्तान को 3 रन से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। 117 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 113/5 पर रोक दिया। आलिया रियाज ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने के बाद कुल 116/6 का स्कोर बनाया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विलियम्स 30 की बदौलत 116 रन का स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने 13 रन देते हुए 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की भी शुरुआत भी खराब रही। पाकिस्तान ने 15 के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद निदा (27) ने टीम को वापसी जरूर करवाई, लेकिन यह काफी नहीं रहा।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान बनाने थे 18 रन

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। आलिया रियाज और फातिमा सना क्रीज पर थे। दोनों मिलकर तीन चौकों लगाए। अंतिम दो गेंदों पर पांच रन चाहिए था, लेकिन शमीलिया कोनेल ने बेहतरीन वापसी और पाकिस्तान को तीन से हरा दिया। पाकिस्तान की तरफ से आलिया रियाज ने 29 रन की पारी खेली। वहीं, कैरेबियन टीम की तरफ से मैथ्यूज ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इस जीत से वेस्टंडीज सेमीफाइल की रेस में बना हुआ है।

इंग्लैंड से होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला

वेस्टइंडीज अपने चारों मैच खेल चुका है, जिसमें दो जीते और दो हारे हैं। उसके कुल चार अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके अभी दो ही अंक हैं। उसका अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। वहीं, ग्रुब B में भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला आयरलैंड से है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button