ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

परिणामों से नाराज मायावती ने 3 जून को बुलाई बैठक, गठबंधन के भविष्य को लेकर होगा फैसला!

लखनऊः लोकसभा चुनाव के नतीजों ने ये साफ कर दिया है कि यूपी में गठबंधन का जादू नहीं चला है। करारी हार मिलने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 3 जून को दिल्ली में बैठक बुलाई है। जिसके बाद से ऐसे कयास लगने शुरु हो गए हैं कि मायावती गठबंधन के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती हैं। 10 सीटें मिलने के बावजूद मायावती चुनावों के नतीजों से नाराज हैं।

इस बैठक में नवनिर्वाचित सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, जोन इंचार्ज सहित सभी जिलाध्यक्ष बुलाए गये हैं। इस बैठक में हार की समीक्षा भी की जाएगी। साथ यूपी में होने वाले उपचुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।

उधर, पार्टी के विरोध काम करने वालों के खिलाफ मायावती लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जिसके चलते मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर पार्टी विरोधी काम करने और विपक्षी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के आरोप में पार्टी के पूर्व विधायक इकबाल अहमद ठेकेदार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक बसपा प्रत्याशी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी का समर्थन कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button