ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

लापता हुए भाजपा सांसद गौतम गंभीर! पूरी दिल्ली में लगे पोस्टर

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा खोला गया मोर्चा अभी थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदूषण पर हुई बैठक में शामिल न होने पर काफी आलोचना सहने के बाद अब गंभीर के जगह-जगह लापता हो जाने के पोस्टर चिपका दिए गए हैं।

आईटीओ इलाके में जगह जगह चिपकाए इस पोस्टर में लिखा है कि क्या आपने इन्हें देखा है? आखिरी बार इंदौर में जलेबी खाते हुए देखा था। पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही हैं। दरअसल दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 15 नवंबर को एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें गौतम गंभीर सहित दिल्ली का कोई भी सांसद नहीं पहुंचा था। इस बीच गंभीर की एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसमें वह वीवीएस लक्ष्मण के साथ जलेबी और पोहा खाते नजर आए।

आम आदमी पार्टी ने इस तस्वीर को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि संसदीय कमेटी की बैठक में आज का एजेंडा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण था, जिसके बारे में एक हफ्ते पहले ही जानकारी दे दी गई थी लेकिन इस बैठक में गौतम गंभीर गायब रहे। क्या प्रदूषण को लेकर गंभीरता कमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है। हालांकि भाजपा सांसद ने जवाब में लिखा था कि मेरा काम खुद बोलेगा। ‘अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो AAP मुझे जी भरकर गाली दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button