ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

जम्मू-कश्मीरः सेना की बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा से 2 संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा बाईपास चौराहे पर 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में गोला बारुद व विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आतंकवादियों की पहचान उल्फत बशीर मीर और एजाज अहमद भट्ट के रुप में हुई है जोकि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले सेना ने शानिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में लोगों को धमकी देकर हड़ताल के लिए मजबूर करने के मामले में सुरक्षा बलों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

सुरक्षाबलों को सोपोर में लश्कर के पांच मददगारों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सेना ने इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया और पांच मददगारों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से तीन का संबंध आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। इन पर आरोप है कि ये धमकी देकर लोगों को हड़ताल करने मजबूर करते थे। सूत्रों ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 नंवबर को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में ही लोगों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में गोला बारुद और पिस्टलें बरामद हुई थी। ये सभी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button