ब्रेकिंग
FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्य... WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये कमाल के फीचर्स; स्कैम अलर्ट से लेकर मैसेज शेड्यूलि... Weather Update Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानिए देश के बाकी राज्यों में मॉनसून और बा... AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद...
देश

बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड, अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा…शीत लहर का कहर भी जारी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद राजधानी में सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में गुरुवार को रूक-रूक कर बारिश होती रही। वहीं खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते उत्तर भारत में 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में शुक्रवार का तापमान 8℃ और अधिकतम तापमान 17℃ रहने की उम्मीद है जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9℃ और अधिकतम तापमान 16℃ था।

दिल्ली में आज दिनभर कोहरा और बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली समेत उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ में आज शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में शनिवार को ठंड और बढ़ सकती है और अगले दो दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं पंजाब में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। दिल्ली में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 206 दर्ज किया गया जोकि खराब स्तर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button