ब्रेकिंग
Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
राज्य

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, पांच घायल

सीवान में छापेमारी करने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में हुआ है। इस घटना में एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि असांव थाना की पुलिस चितौनी गांव में दर्ज कांड संख्या 3/23 में अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। जिसके बाद उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के जवानों को के साथ मारपीट की गई जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

ये पुलिसकर्मी हुए हैं घायल 

घायलों पुलिसकर्मियों में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह, होमगार्ड के जवान चालक उपेंद्र यादव, बैकुंठ चौबे, सुदामा पांडेय एवं हरेराम यादव शामिल हैं। वहीं इस मामले में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह के आवेदन पर विवेक सिंह, चंद्र भूषण सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, वीगन सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या कहती है पुलिस 

इस मामले पर असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस बल कम होने की वजह से अपराधियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस टीम अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही पुलिस पर हमले की बात अफवाह है।

 

Related Articles

Back to top button