ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
उत्तरप्रदेश

आगरा किला में आज मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी की जयंती

देशभर में आज (19 फरवरी) छत्रपति शिवाजी महाराजकी 393वीं जयंती मनाई जा रही है. शिवाजी महाराज की जयंती पहली बार आगरा के किले दीवान-ए-आम में मनाई जा रही है. शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर किले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और शौर्य गाथा गूंजेगी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 1500 से 2000 तक लोगों के आने की उम्मीद है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने आगरा किले के दीवान-ए-आम में शिवाजी जयंती मनाने की इजाजत दी है. उन्‍होंने बताया कि सभी नियमों के आधार पर कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम का मुख्य मंच दीवाने-आम में सजाया जाएगा.

क्यों आगरा किले में मनाई जा रही है जयंती?
आगरा के किले दीवान-ए-आम में 350 साल पहले बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को मारने की साजिश से कैद कर लिया था, लेकिन शिवाजी महाराज यहां से भाग निकले थे.​ इसकी वजह से ही शिवाजी की जयंती इस साल आगरा के किले में मनाई जा रही है. शिवाजी की शौर्य गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आगरा किले में कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी थी.

क्यों मनाई जाती है शिवाजी महाराज जयंती?
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था. उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है. वह देश के वीर सपूतों में से एक थे. सन् 1674 में उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी. छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी भोंसले था.

 

Related Articles

Back to top button