ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
राजस्थान

जोधपुर में फ्रेंच दंपती ने हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा की शादी, जानें वजह

जोधपुर : तीन बार भारत घूम चुके फ्रांसीसी जोड़े ने अपने प्यार को सात जन्म तक सलामत बनाए रखने के लिए हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा एक-दूसरे से शादी कर ली। हिंदू परंपराओं को लेकर जिज्ञासा और रुचि के चलते एरिक और ग्रैबियल ने फिर से एक दूसरे से शादी की। 60 साल का ये कपल हिंदू रीति-रिवाज से काफी ज्यादा प्रभावित है। पंडित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पाणिग्रहण संस्कार भी करवाया गया। इस दौरान कन्यादान की परंपरा भारतीय टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह और उसकी पत्नी ने किया।

बता दें फ्रांस के रहने वाले एरिक और ग्रैबियल के बच्चे भी हैं। यह कपल तीन बार भारत घूमने आ चुका है। काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। यही कारण है कि इनकी हिंदू परंपराओं में काफी रुचि है।

फ्रांस के रहने वाले वाले एरिक और ग्रैबियल राजस्थानी टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह के संपर्क में हैं। टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह ने अपने साले के विवाह समारोह में फ्रांसीसी कपल को आमंत्रित किया था। समारोह में शामिल होने लिए फ्रांस से आए इस कपल ने समारोह से दो दिन पहले ही अपनी दोबारा शादी की इच्छा जताई। इसलिए राजपूत समाज की पारंपरिक विधि विधान से उनका विवाह संपन्न करवाया गया। विदेशी जोड़े की शादी में टूरिस्ट के घर-परिवार के लोग ही घराती और बाराती बने। दूल्हा बने फ्रांस के एरिक राजशाही अचकन और साफा पहन घोड़ी पर सवार हुए और दुल्हन के द्वार पर पहुंचे। शहर के एक रेस्टोरेंट में कपल का शादी रचाई।

फ्रांसीसी एरिक ने बताया, मैं भारतीय परंपराओं से काफी प्रभावित हूं। दोस्त भुजपाल सिंह (टूरिस्ट गाइड) ने जब मुझे शादी में आमंत्रित किया, तो लगा क्यों न ग्रैबियल के साथ मैं भी भारतीय परंपरा से शादी करूं, ताकि हम दोनों का प्यार सात जन्मों तक बना रहे, इसलिए हमने हिंदू रीति रिवाज से दोबारा शादी रचाई है।

Related Articles

Back to top button