ब्रेकिंग
सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क...
देश

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की मौत,शोहियांग विधानसभा क्षेत्र में स्थगित

शिलांग । मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शोहियांग विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान को स्थगित कर दिया गया है। ये फैसला सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृह मंत्री एचडीआर लिंगदोह की मृत्यु के बाद लिया गया। लिंगदोह की 20 फरवरी को प्रचार कार्यक्रम के दौरान मृत्यु हो गई थी।पूर्व गृह मंत्री की मृत्यु के बाद अब 60 सीटों में से 59 सीटों के लिए चुनाव का आयोजन किया जाएगा। मेघालय के मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खारकान्गोर ने बताया कि चुनाव आयोग शोहियांग सीट के चुनावों की अगली तारीख बाद में घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि अब 60 में से 59 सीटों पर चुनाव आयोजित किया जाएगा। मतों की गिनती नागालैंड और त्रिपुरा के साथ 2 मार्च को की जाएगी।

चुनाव आयोग ने 15 फरवरी को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों को लिए डाक मतपत्रों से मतदान की सुविधा शुरू की थी ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। फार्म 12डी के तहत 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग लोगों को डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करवाने के लिए जिला बल तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने पूर्वी खासी हिल्स जिले के दूरस्थ इलाकों के कठिन रास्तों का उत्तरदायित्व लिया है ताकि कोई मतदाता न छूटे। अनुपस्थित मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मत डाला।मेघालय के मुख्य चुनाव अधिकारी ने ट्विटर पर 80 साल से अधिक की एक बुजुर्ग महिला की बेटी की प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि भारतीय लोकतंत्र की जय। 87 साल की मेई ने अपना मत डाला। उनके घर को एक छोटे मतदान केंद्र में बदला गया। पांच कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित किया कि उनका मत स्वतंत्र और निष्पक्ष रहे। चुनाव आयोग को बधाइयां। मां ने अपना मत डाला है। इस पहल के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button