ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
उत्तरप्रदेश

विश्वनाथ मंदिर में आरती से लेकर भोग तक सब महंगा, 500 का हुआ मंगला आरती का टिकट  

वाराणसी । वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती की टिकट दरों में बढ़ोतरी की गई है। बाबा की मंगला आरती के लिए 350 की जगह 500 रुपये का टिकट कर दिया गया है। वहीं सप्तऋषि, मध्याह्न व शृंगार-भोग आरती के लिए 180 के बजाय 300 रुपये खर्च करने होंगे। तय राशि पहली मार्च से लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बुधवार को हुई 104वीं बैठक में टिकट दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड बैठक के बाद दाम बढाने पर मुहर लग गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया। वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने मुद्दा उठाया कि मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने के कारण दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मंदिर की ओर से पहल करते हुए सुविधा के कार्य कराने की मांग उठी। इस पर ट्रस्ट के सदस्यों सहित सभी अधिकारियों ने इसकी फीसिबिलिटी चेक कराकर नगर निगम या यातायात विभाग का सहयोग लेने की बात कही है।
इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने में दर्शनार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए मैदागिन और गोदौलिया से ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया है कि मंदिर प्रशासन इसके लिए पहल करेगा। फीसिबिलिटी चेक कराने के साथ नगर निगम व यातायात विभाग से इसमें सहयोग लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button