ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी आज रात 9.30 बजे (इंडियन टाइमिंग) भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. उनका यह कार्यक्रम लॉन्ग आइलैंड स्थित नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे. भारतीय समुदाय से बातचीत के अलावा पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर पीएम मोदी न्यूयॉर्क के उस होटल में पहुंचे, जहां वे ठहरेंगे. यहां उन्होंने भारतीय प्रवासियों और यहां प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, डेलावेयर में क्वाड समिट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचा हूं. यहां सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय के बीच शामिल होने और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.

PM मोदी के न्यूयॉर्क दौरे से भारतीयों में गजब का उत्साह

पीएम मोदी के न्यूयॉर्क दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीयों में काफी उत्साह है. वे पीएम मोदी से मिलने और उनके संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे बहुत गर्व है कि मैं उन्हें देख पाऊंगा. यह बहुत ही अभिभूत करने वाला है. पीएम मोदी से मिलने के बाद ओडिशा सोसाइटी के सदस्यों में से एक ने कहा कि मैं मैसाचुसेट्स से आया हूं. वे पिछले हफ्ते भुवनेश्वर में थे और उन्होंने सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया. हम मोदी से प्यार करते हैं.

वहीं, संध्या जेना ने कहा कि मैं भुवनेश्वर से हूं. हम यहां न्यू जर्सी में रहते हैं. हम पीएम मोदी से मिलकर बहुत उत्साहित थे. इससे पहले पीएम मोदी ने डेलावेयर में क्वाड समिट में हिस्सा लिया. क्वाड देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ और ‘सेमीकंडक्टर’ क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बैठक करेंगे.

Related Articles

Back to top button