ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

ज्वाला जी मंदिर में अचानक चली गोली, पुलिस ने वकील को पकड़ा 

चंडीगढ़ । ज्वाला जी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह गोली पटियाला के एक वकील दविंदर की लाइसेंसी पिस्टल से गलती से चली है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर उस गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धारा में केस दर्ज होने के कारण बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

जानकारी के अनुसार बुड़ैल के ज्वाला जी मंदिर में मंगलवार को स्वर्गीय जगदगुरु पंचानंद गिरी महाराज को समाधि दी जा रही थी। इसी दौरान जूना अखाड़ा के हरी गिरी महाराज वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भीड़ होने पर लोगों को अपनी-अपनी जगह पर बैठने का आग्रह किया।
तभी वहां मौजूद दविंदर का लाइसेंसी पिस्टल फर्श पर गिरा और एक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं और सीधा खिड़की के शीशे पर जाकर लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button