ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

फोटो लीक विवाद के बाद आलिया भट्ट आईं मीडिया के सामने

आलिया भट्ट और पैपराजी के बीच हुए फोटो लीक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी। हाल ही में एक्ट्रेस दो पैपराजी पर भड़क गई थीं, क्योंकि उनकी तस्वीरें तब ली गई, जब वो अपने घर पर थीं। इस घटना के बाद अब आलिया मीडिया से मिली।

फोटो लीक के बाद मीडिया से मिली आलिया

आलिया भट्ट को मीडिया ने मुंबई में शूट के दौरान स्पॉट किया। एक्ट्रेस अपना काम खत्म करके बाहर आईं तो उनकी मुलाकात पैपराजी से हुई। इस दौरान आलिया पिंक कलर के सूट में नजर आईं। पैपराजी से एक्ट्रेस हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए मिली। अपनी कार में जाने से पहले आलिया ने कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाई और हाथ हिलाकर मीडिया को बाय किया।

लोगों ने किया रिएक्ट

आलिया भट्ट के इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट किया। कुछ ने उनकी दरियादिली की तारीफ की तो कुछ ने खरी-खोटी भी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि आलिया जिस तरह से मीडिया से मिल रही है वो तारीफ के काबिल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि आलिया को खुद ही पैपराजी चाहिए।

ये था मामला

बुधवार को आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था। नोट में उन्होंने बताया था कि दो अंजान शख्स ने उनकी प्राइवेट तस्वीरें क्लिक कर ली, जब वो अपने घर पर बैठी हुई थीं, वो भी उनकी मर्जी के बिना। एक्ट्रेस ने एक न्यूज पोर्टल पर आरोप लगाया और उन्हें फटकार लगाई क्योंकि पहले तो उनकी तस्वीरें बिना उनकी मर्जी के ली गई और बाद में पोस्ट भी कर दी गई।

आग बबूला हुईं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपने नोट में कहा, ‘क्या आप लोग मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? दोपहर को मैं आराम से अपने लिविंग रूम में बैठी हुई थी तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मुझे देख रहा है.. मैंने सिर उठाकर देखा और पाया कि मेरे सामने वाली बिल्डिंग की छत पर दो लोग कैमरा लिए मेरी तरफ देख रहे हैं! किस दुनिया में ऐसी चीजें सही मानी जाती हैं और इनकी अनुमति दी जाती है? यह साफ तौर पर किसी की प्राइवेसी पर हमला करना है। एक सीमा होती है जिसे कभी भी पार नहीं करनी चाहिए, लेकिन आज आप लोगों ने सभी हदें पार कर दी!’ इसके साथ ही आलिया ने मुंबई पुलिस को टैग किया।

 

Related Articles

Back to top button