ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मनोरंजन

राजामौली की फिल्म RRR को चार कैटेगरी में मिला अवॉर्ड, आरआरआर बड़ी जीत

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। आरआरआर अब दुनियाभर में धूम मचा रही है। इंटरनेशनल फिल्म फर्टिनिटी ने इसकी तारीफ की है और नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का  गोल्डन ग्लोब भी अपने नाम किया है।

फिर छाई RRR

ऑस्कर से पहले इस फिल्म ने देश को एक बार फिर  गौरवान्वित किया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की। यह अकादमी पुरस्कार से कुछ दिन पहले आता है, जो 12 मार्च को होने वाला है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। देश के लिए काफी गौरव की घटना है क्योंकि फिल्म आरआरआर लगातार विदेशों में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।

आरआरआर बड़ी जीत

जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की है। इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) कैटेगरी में भी जीत हासिल की और इसे बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। ऑस्कर 2023 से पहले फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

ब्लॉकबस्टर रही RRR

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में दिखाया गया है। स्वतंत्रता से पहले के भारत में की ये कहानी दो दोस्तों की पर आधिरत हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। फिल्म में आलिया भट्ट का टॉलीवुड डेब्यू है। कलाकारों की लिस्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं। इसका संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।

Related Articles

Back to top button