ब्रेकिंग
हांसी में शामिल होंगे इस विधानसभी क्षेत्र के 110 गांव, CM सैनी ने किया ऐलान.... लुवास पलवल में खोलेगा पशु विज्ञान केंद्र, किसानों व पशुपालकों को होगा फायदा हरियाणा: सड़कों से हटेंगे खतरनाक साबित हो रहे बिजली के पोल, संबंधित विभागों से वसूला जाएगा खर्चा हांसी में स्कूटी की बैटरी फटने के कारण घर में लगी भीषण आग, पति की मौत...पत्नी व बच्चे झुलसे चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम जज से बोली- लड़ना चाहती हूं मुकदमा...पति और सास से मिल्ने की जाहिर की इ... इस जिले में 2500 करोड़ रुपये खर्च कर बिछाई जाएगी 104 किमी लंबी रेलवे लाइन, सफर हो जाएगा आसान आजाद हिंद एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, प्रदेश के सभी संभागों से सौंपा गया तीन-तीन नामों का पैनल सूरजपुर में एक करोड़ से ज्यादा का 3513 क्विंटल धान जब्त नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी को झटका, कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा कार्यालय का किया घेराव
देश

दिल्ली में पारा 45° के पार, येलो अलर्ट जारी व लू लगने से तेलंगाना में 17 लोगों की मौत

नई दिल्लीः पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके जानकारी दी कि दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है, अब तक मई महीने में 26 मई 1998 को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं जचल रही है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 जिग्री तक पहुंच गया।

लू लगने से 17 लोगों की मौत
दक्षिण भारत के तेलंगाना के कई हिस्से एक महीने से लू की चपेट में हैं। तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू से 22 दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के दिलाबाद शहर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भी लू का कहर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर और चंद्रपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊना का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। गर्मी के चलते पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। पंजाब के कई शहरों में पानी न आने से लोग परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button