ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

 शिंदे-फडणवीस सरकार ने गरीबों को दिया बड़ा तोहफा, 100 रुपये में राशन का किट 

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने आम गरीबों के लिए फिर से अपनी तिजोरी खोल दी है। शिंदे-फडणवीस सरकार ने 100 रुपये वाला राशन का किट यानी आनंद का राशन देने का फैसला किया है। इसके तहत सरकारी राशन दुकानों पर 1 किलो रवा, 1 लीटर पामतेल, 1 किलो शक्कर और 1 किलो चना दाल का पैकेट केवल 100 रुपये में राशन कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगा। इसका लाभ एक करोड़ 63 लाख राशनकार्ड धारकों को मिलेगा। बता दें कि पिछली दीवाली पर सरकार ने 100 रुपये वाला राशन किट योजना शुरू किया था। इस योजना से संबंधित एक प्रस्ताव को शिंदे-फडणवीस सरकार ने मंजूर किया है। गुढी पाडवा और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राशन कार्ड धारकों को 100 रुपये वाला राशन किट (आनंदाचा शिधा) दिया जाएगा। अगले एक महीने में सरकार यह गिफ्ट आम जनता को उपलब्ध कराएगी।
राज्य सरकार अंत्योदय खाद्य योजना, प्राथमिकता वाले परिवारों और औरंगाबाद एवं अमरावती विभाग के सभी लाभार्थिय़ों के साथ ही नागपुर और वर्धा जैसे किसान आत्महत्या प्रभावित 14 जिलों में राशन का यह किट उपलब्ध कराने जा रही है। इसके अलावा, गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं केसरी राशन कार्ड धारकों को भी योजना का लाभ मिलेगा। राशन दुकानों पर रियायती दर में ई-पास मशीन के माध्यम से किट उपलब्ध होगा। ई-पास सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में ऑफलाइन पद्धति से राशन किट वितरित होगा।
राशन का यह गिफ्ट पैकेट सरकार ऑनलाइन पोर्टल महाटेंडर्स के माध्यम से खरीदेगी। निविदा प्रक्रिया में भी संशोधन किया गया है। इसके तहत 21 दिनों के बजाय अब 15 दिनों के अंदर ही निविदा प्रक्रिया से इस किट की खरीदी हो पाएगी। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत कुल 473 करोड़ 58 लाख रुपये के खर्च करने की मंजूरी दी है। अहमदनगर जिले के अकोले तालुका के किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां की उर्ध्व प्रवरा परियोजना को गति देने के लिए 5177.38 करोड़ रुपये के संशोधित खर्च को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button