ब्रेकिंग
Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा... Bengaluru News: यशवंतपुर के निजी अस्पताल में इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों और दोस्तों ने किय... Kitchen Air Pollution News: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें... Bhilai News: पता पूछने के बहाने बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, चेन स्नैचिंग करने वाले 4 शातिर बदमाश ग... Raipur Flight Fare Hike: दीपावली पर रायपुर से हवाई सफर हुआ महंगा, फ्लाइट्स के किराए आसमान पर पहुंचे Chhattisgarh Tragic Accident: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र और दो भांजों की नदी में डूबने से... Dhamtari Murder Case: मुजगहन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के बेटे की ... Korba News: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर ... Chhattisgarh Politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, धान खरीदी और बेरोजगारी के मुद्दो... Chhattisgarh Crime Update: धमतरी में दीपांशु साहू मर्डर केस का खुलासा, चाकू और डंडे के साथ दबोचे गए ...
लाइफ स्टाइल

दादी मां के नुस्खे जो बालों और त्वचा को बनाएंगे हेल्दी, हर कोई पूछेगा ब्यूटी सीक्रेट

हमारे देश में दादी-नानी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम से लेकर स्किन और हेयर केयर के लिए हमेशा से देसी नुस्खों को अपनाती आ रही हैं और ये नुस्खे आज भी बेहद फायदेमंद रहते हैं. घर की रसोई में मिल जाने वाली चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं, बस आपको सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए. आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. ऐसे में अपने खानपान से लेकर रूटीन पर ध्यान देने के साथ ही होम रेमेडीज के जरिए आप इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं.

सोशल मीडिया पर आज के टाइम में DIY हैक्स की भरमार है. इनको लेकर दावा किया जाता है कि एक ही बार में बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा, लेकिन इससे आपकी स्किन और बालों को फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान भी हो सकता है. पुराने आजमाए हुए नुस्खों का रिजल्ट मिलने में भले ही कुछ समय लगता है, लेकिन इनके इफेक्ट होने का डर नहीं रहता है. तो चलिए जान लेते हैं ऐसे ही नुस्खों के बारे में.

शैंपू को कहें बाय, ऐसे धोएं बाल

पहले के टाइम में लोग शैंपू से बाल नहीं धोया करते थे, बल्कि इसकी बजाय रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता था. इससे बाल न सिर्फ मजबूत बनते हैं, बल्कि ग्रोथ भी अच्छी रहती है और बालों में थिकनेस भी आती है. इसके अलावा आपके बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं. रात में सूखे आंवला, रीठा और शिकाकई को थोड़े से पानी में भिगो दें. सुबह इसे मसलकर छान लें और इस पानी से बालों को धोएं.

मुल्तानी मिट्टी है बड़े काम की चीज

स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से होता आ रहा है. आप हेयर वॉश में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसमें थोड़ा सा टाइम ज्यादा लगता है. मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें और फिर इसमें रीठा का पानी मिला लें. तैयार है आपका नेचुरल शैंपू. पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, स्किन ज्यादा ड्राई रहती है तो एक चम्मच दही भी एड कर लें.

बेसन का करें स्किन केयर में यूज

अपने चेहरे की रंगत सुधारे से लेकर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने तक बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच बेसन में दही और हल्दी मिलाएं. इन तीनों चीजों का फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाने से आपको धीरे-धीरे स्किन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button