ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

इस ने ट्रेविस हेड को आउट करके हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन और 500 से विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट झटकने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जानें क्या है कपिल देव का रिकॅार्ड 

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने यह कारनामा किया था। कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 9031 रन बनाए हैं और 687 विकेट लेने में सफल रहे हैं। कपिल देव ने अपने करियर में खेले 131 टेस्ट और 225 वनडे में क्रमश: 5248 और 3783 रन बनाने के साथ 434 और 253 विकेट चटकाए हैं।

जडेजा का शानदार फॅार्म जारी 

बताते चलें कि रवींद्र जडेजा को दूसरे टेस्ट मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला था। यह आठवां मौका रहा, जब जडेजा को भारत में टेस्ट मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन को भी टेस्ट में 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था।

इंदौर में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच 

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों ने इंदौर टेस्‍ट के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में दो-दो बदलाव किए हैं।

भारत ने केएल राहुल और मोहम्‍मद शमी की जगह शुभमन गिल व उमेश यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया है। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया ने पैट कमिंस और मैट रेनशॉ की जगह कैमरन ग्रीन व मिचेल स्‍टार्क को शामिल किया है।

Related Articles

Back to top button