ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

देश के अल्पसंख्यकों को ममता की नसीहत- ओवैसी जैसे नेताओं पर ना करें भरोसा

नई दिल्‍ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी रणनीति में फेर बदल किया है। उन्होंने पहली बार बीजेपी की बजाय AIMIM को आड़े हाथों लिया है। बंगाल के कूचबिहार जिले में एक कार्यक्रम को दौरान टीएमसी प्रमुख ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन का नाम लिए बिना उन्हें ‘अल्पसंख्यक कट्टरता’ को लेकर चेतावनी दी। ममता बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं देख रही हूं कि अल्पसंख्यकों के बीच कई कट्टरपंथी हैं। इनका ठिकाना हैदराबाद में है। आप लोग इन पर ध्यान मत दें।”

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 18, 2019

बंगाल में NRC लागू होने नहीं देंगे – ममता
कूचविहार में टीएमसी कार्यकर्ताओं (TMC Workers) को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है तब तक हम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी बंगाल में किसी की नागरिकता नहीं छीन सकता। ममता बनर्जी का सीधा निशाना केंद्र की मोदी सरकार पर था।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद के शीतकालीन सत्र में ‘नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019’ लाने का प्रयास करने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यह विवादास्पद विधेयक बंगालियों और हिंदुओं को देश से बाहर करने के लिए एक तरह का जाल है। ममता बनर्जी ने इसे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार का कड़ा विरोध जताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button