ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

सोशल मीडिया पर फिर छाई स्मृति ईरानी, जानिए क्यों Viral हो रही यह तस्वीर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  अपने अच्छे सेंस ऑफ ह्ययूमर के चलते जानी जाती है। एक्टिंग करियर को अलविदा कह राजनीति के मैदान में अपना हुनर दिखाने वालीं स्मृति ने कई बार अपना ही मजाक उड़ाकर लोगों को हैरान कर डाला है। अब उनकी सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के साथ एक तस्वीर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

PunjabKesari

दरअसल केंद्रीय मंत्री ने बिल गेट्स के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी की नहीं, आगे क्या करें। दरअसल विपद्वक्ष द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर अकसर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी बुलंदियों की ऊंचाई को छू सकता है।  बिल गेट्स भी कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। लेकिन वर्तमान में वह अरबपति होने के साथ-साथ अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

PunjabKesari

स्मृति के इस पोस्ट पर उनकी दोस्त एकता कपूर का रिएक्शन आया है। एकता ने कहा- बॉस! तुलसी क्योंकि अब भी याद है… प्लीज वापसी करें! इसके जवाब में स्मृति ने लिखा, “सेवा पहले है मैडम। यह बताएं रवि के साथ किताब पढ़ी?”

वहीं स्मृति ईरानी ने 14 नवंबर यानी बाल दिव के दिन भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी जो अब काफी वायरल हो रही है। कार्टून किरदार मिनियन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि बड़े लोग कह गए हैं कि आप इसलिए नहीं सो पाते क्योंकि आप किसी और के सपने में जग रहे होते हैं। तो अगर आप सब मेरे सपने देखना बंद कर देंगे तो बेहतर होगा । प्लीज…”

केंद्रीय मंत्री ने एक फनी वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें दो मिनियन खड़े हैं, जिसमें एक का नाम उन्होंने जुबिन रखा है तो दूसरा नाम खुद का रखा है। इसके साथ उनहोंने लिखा था कि बाल दिवस, लाइफ में जुबिन के होने का शुक्रिया अदा करती हूं, जो आपके अंदर के बच्चे को जीवित रखते हैं.” वीडियो में स्मृति जुबिन को देखकर हंस रही हैं और जुबिन चुपचाप खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button