ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
विदेश

पूर्व पीएम इमरान सहित उनके 250 सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद जिले के थाना रमना में पूर्व पीएम इमरान खान सहित उनके 250 सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत 28 फरवरी को देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत दर्ज एफआईआर में इमरान के अलावा उनके करीबी लोगों में राजा खुर्रम नवाज हसन, नियाजी अहमद कुद्दुस, डॉक्टर शहजाद, उमर सुल्तान, रियाज आदि के नाम भी शामिल हैं।
एफआईआर के मुताबिक सेक्टर 11 स्थित जुडिशियल कॉम्प्लेक्स में पूर्व पीएम इमरान एक मामले में पेशी के लिए आए थे। जहां उन्होंने और उनके साथ आए लोगों ने जुडिशियल कॉम्प्लेक्स में तोड़फोड़ मचाकर अफसरों को सरकारी काम नहीं करने दिया। उन्होंने उनमें खौफ पैदा किया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों के पास हथियार भी थे। साथ ही इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
माना जा रहा है कि जब से इमरान ने पाकिस्तान के पूर्व जनरल बाजवा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तानी राष्ट्रपति को पत्र लिखा है तब से इमरान के वफादार फौजी जनरल और उनके अनेक वफादार वरिष्ठ पदों पर तैनात सरकारी अधिकारी जिनमें अनेक सेवानिवृत्त लोग भी शामिल हैं पाकिस्तानी फौज और सरकार के निशाने पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि इमरान खान के साथ उनके वफादार जनरल फैज को भी गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।
रिटायर्ड जनरल फैज पिछले साल पाकिस्तानी फौज के होने वाले जनरल की दौड़ में शामिल थे। लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तानी सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज की जगह दूसरे जनरल को पाकिस्तानी फौज का नया मुखिया बना दिया था। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल फैज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Related Articles

Back to top button