ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
मनोरंजन

Jiah Khan की बहन का खुलासा, ‘रिहर्सल के दौरान साजिद ख़ान ने मेरी बहन से कहा था ‘अपना टॉप उतारो’

नई दिल्ली। साल 2018 में मीटू मूवमेंट (#MeToo) के दौरान फिल्म निर्देशक साजिद ख़ान के खिलाफ कुछ महिलाओं ने सेक्शुअल हैरसमेंट के अरोप लगाए थे। इसका ख़ामियाज़ा ये हुआ था कि साजिद ख़ान को ‘हाउसफुल 4’ फिल्म का डायरेक्शन छोड़ना पड़ा था। वहीं अब निर्देशक पर फिर एक ऐसा आरोप लगाया गया है, और इस बार आरोप लगाया है दिवंगत एक्ट्रेस ज़िया ख़ान की बहन करिश्मा ख़ान ने।

दरअसल, दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के ऊपर हाल ही में बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसका नाम है ‘Death in Bollywood’ । इस डॉक्यूमेंट्री के बाद से जिया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जिया ने साल 2013 में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी, लेकिन उनकी मौत सभी के लिए अब तक एक अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। अब हाल ही में जिया की डॉक्यूमेंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें दिवंगत एक्ट्रेस की बहन करिश्मा, साजिद ख़ान से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं।

वीडियो में करिश्मा ने बताया, ‘रिहर्सल चल रही थी और वो अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। तभी साजिद ने उससे उसका टॉप और ब्रा उतारने को कहा। उसने समझ नहीं आया कि वो क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और ये सब हो रहा है। वो घर आकर बहुत रोई’। आगे करिश्मा ने बताया, ‘जिया ने मुझसे कहा कि उसने कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। अगर वो फिल्म छोड़ेगी तो ये उसपर केस कर देंगे और उसका नाम खराब कर देंगे। और वो फिल्म का हिस्सा रही तो उसे सेक्शुअली हैरेस्ड किया जाएगा। ये बहुत बुरी स्थिति थी, इसलिए उसे फिल्म करनी पड़ी’।

करिश्मा ने उस वाकया के बारे में बताय जब वो जिया ख़ान के साथ एक बार साजिद के घर गई थीं और डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीज़ी की थी। करिश्मा ने बताया, ‘मुझे याद है मैं अपनी बहन ज़िया के साथ एक बार साजिद ख़ान के घर गई थी। मैं किचन टेबल के पास बैठी हुई थी मेरी उम्र करीब 16 साल रही होगी उस वक्त। मैंने उस दौरान एक स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था और मैं थोड़ा झुककर बैठी थी। मुझे देखकर साजिद ने कहा ‘ओहह ये शारीरीक संबंध बनाना चाहती है’ ये सुनकर मेरी बहन तुरंत खड़ी हुई और कहा कि ‘ये आप क्या कह रहे हैं, वो एक छोटी बच्ची है, वो अभी मासूम बच्ची है उसे ये तक नहीं पता कि वो अभी क्या चाहती है। और इसके बाद हम दोनों वहां से चले गए’।

Related Articles

Back to top button