ब्रेकिंग
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें अमजद खान मर्डर केस: रमजान में गला रेतकर की थी हत्या, अब पूरे परिवार को मिली उम्रकैद की सजा। दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कब... Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक...
देश

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नेतृत्व पर विपक्ष की आशंका का समाधान किया 

चेन्नई । अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चेन्नई में सत्ताधारी पार्टी डीएमके के मुखिया और सीएम एमके स्टालिन के जन्मदिन पर बुधवार को रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि कौन लीड करेगा? उन्होंने आगे कहा- समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए। कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम चेहरा होगा, ये सवाल नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं, यही हमारी इच्छा है। इससे पहले 2019 में कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया था कि वह गठबंधन का नेतृत्व करना चाहती है।
विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय तय किया जाएगा कि इस देश का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है। जब उनसे पूछा गया कि क्या एमके स्टालिन पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं? इसपर अब्दुल्ला ने कहा- क्यों नहीं। वो पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है।

बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के अपने आह्वान को दोहराते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button