ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
खेल

इस खिलाड़ी ने इंदौर टेस्ट में कर दिया बड़ा कमाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम जैसे ही मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने धावा बोल दिया. एक-एक करके भारतीय बल्लेबाज आते जाते रहे और टीम 109 रन ही बना सकी. इन सबके बीच एक खिलाड़ी बड़ा काम कर गया. इस खिलाड़ी ने रवि शास्त्री और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया.

कर ली विराट कोहली की बराबरी 

पहली पारी में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कमाल कर दिखाया. इंदौर टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह टीम में उमेश यादव को मौका मिला. पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उमेश ने 2 बड़े छक्के और 1 चौका लगाया जिसकी बदौलत टीम 100 रनों के पार पहुंच सकी. इसी के साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली सूची में विराट की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब 24-24 छक्के हो गए हैं.

युवराज-शास्त्री का तोड़ा रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जनता को ज्यादा मनोरंजन करने का मौका नहीं दिया लेकिन उमेश यादव ने 2 बड़े छक्के लगाए जिससे स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे. इन्हीं दो छक्कों के साथ उमेश ने दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया. उमेश के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 24 छक्के हो गए हैं जबकि युवराज और शास्त्री के नाम 22-22 छक्के हैं.

ऑस्ट्रेलिया को मिली बढ़त 

बात करें मुकाबले की तो पहले दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइविंग सीट पर है.  दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 47 रनों की बढ़त बना ली है. भारत को 109 रनों पर ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन रहा. ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शानदार अर्धशतक लगाया. हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वह जल्दी पवैलियन लौट गए. ख्वाजा ने 60 रनों की पारी खेली.

 

Related Articles

Back to top button