ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

Parliament Winter Session LIVE Day 3: आज सदन में महाराष्ट्र पर हंगामे के आसार, राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। संसद के शीतकालन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में महाराष्ट्र के मामले हंगामा होने के आसार है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के मसले पर राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे। इस बीच विपक्ष की ओर से लगातार इस मामले को उठाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को सदन में प्रदूषण के मसले पर चर्चा हुई, इसके साथ ही विपक्ष ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

महाराष्ट्र पर शाह पेश करेंगे रिपोर्ट

24 अक्टूबर को आए महाराष्ट्र के नतीजे के बाद से ही वहां सरकार गठन को लेकर चर्चा जारी है। लेकिन वहां अबतक सरकार नहीं बन पाई है। शिवसेना ने जहां महाराष्ट्र में भाजपा का साथ छोड़ दिया है तो उसकी एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, इसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे।

बीजेडी, कांग्रेस का राज्यसभा में नोटिस

बीजू जनता दल (BJD) के सांसद प्रसन्ना आचार्य ने ‘एसिड अटैक की घटनाओं को बढ़ाने’ को लेकर राज्यसभा में जीरो ऑवर नोटिस दिया है।कांग्रेस पार्टी ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) कुछ व्यक्तियों के कवर को वापस लेने पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया है।

प्रदूषण पर भी होगी चर्चा

बुधवार को शहरी मामलों से जुड़ी संसदीय कमेटी प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। इस कमेटी की पिछली बैठक पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि कमेटी के अधिकतर सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद में राज्यसभा चेयरमैन, लोकसभा स्पीकर की ओर से नाराजगी जताई गई थी। कमेटी की ओर से DDA, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को समन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button