ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

अमित शाह का ऐलान- पूरे देश में लागू की जाएगी NRC

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने ऐलान किया कि एनआरसी के आधार पर नागरिकता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। शाह ने धर्म के आधार पर एनआरसी में भेदभाव किए जाने की आशंका को भी खारिज करते हुए कहा कि किसी भी धर्म विशेष के लोगों को इसके कारण डरने की जरूरत नहीं है। यह एक प्रक्रिया है जिससे देश के सभी नागरिक एनआरसी लिस्ट में शामिल हो सकें।

वहीं इससे पहले गृहमंत्री ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वहां स्थिति सामान्य हो चुकी है। 370 हटने के बाद वहां एक भी गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में कई तरह की भ्रांतियां इस बारे में फैली हुई है। राज्य में 5 अगस्त के बाद पुलिस फायरिंग की वजह एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में टेलिफोन सेवाएं और मोबाइल सेवा चालू है। जरूरी कार्यों के लिए इंटरनेट केंद्र भी खोले गए हैं। बैंकिंग सेवा पूरी तरह से चालू है। मीडिया स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। सभी सरकारी ऑफिस खुले हैं। पत्थरबाजी की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। सभी स्कूल खुले है। परीक्षा अच्छे तरीके से ली जा रही है। सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन की शुरूआत भी हंगामेदार रही। कांग्रेस समेत विपक्ष की कई पार्टियों ने राज्यसभा में दौरान काफी हंगामा किया। वहीं इसी बीच सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के लिए राज्यपाल की रिपोर्ट सदन में पेश की। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि हमारे नेताओं की सुरक्षा के मुद्दों को पक्षपातपूर्ण राजनीतिक विचारों से परे होना चाहिए।

इसके जवाब में बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ भी राजनीतिक नहीं है। सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। गृह मंत्रालय का एक बहुत ही निर्धारित पैटर्न है और एक प्रोटोकॉल है। यह एक राजनेता द्वारा नहीं किया जाता है, यह गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है और खतरे की धारणा के अनुसार सुरक्षा दी जाती है और वापस ले ली जाती है। वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में प्रदूषण का भी मुद्दा उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button