ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

महाराष्ट्र पर सस्पेंस खत्म, शिवसेना बोली-किसी भी पल बन सकती है सरकार

महाराष्ट्र में पिछले करीब एक महीने से चल रही सियासी रस्साकशी के खत्म होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद कांग्रेस और राकांपा ने खुलकर ऐलान कर दिया है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं इसी बीच शिवसेना ने भी वीरवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखाकि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है और 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। पार्टी ने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एकसाथ मिलकर मजबूत और स्थिर सरकार देंगे। वहीं इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में सरकार बन जाएगी।

बता दें कि 24 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पहली बार है कि कांग्रेस और राकांपा ने खुलकर यह घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हममहाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार देने की आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों पार्टियों की सरकार के गठन के बारे में घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button