ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

JNU को मिला DU का साथ, आज एक साथ पुलिस के खिलाफ मार्च निकालेंगे छात्र

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी उतर आए है। इसी कड़ी में आज डीयू और जेएनयू के छात्र एक साथ एचआरडी मंत्रालय एक साथ मार्च निकालेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि DUSU ने JNU को समर्थन करने का फैसला किया है और बुधवार को एचआरडी मंत्रालय तक मार्च निकाला जाएगा। यह लड़ाई उच्च शिक्षा के लिए है। सस्ती शिक्षा अधिकार है और ये विशेषाधिकार नहीं है। बता दें कि बुधवार को डीयू के छात्रों ने नॉर्थ कैम्पस में वाम संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी कर गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान जिस तरह दिल्ली पुलिस ने दिव्यांग छात्रों पर भी लाठियां चलाई यह गलत है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नॉर्थ कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जेएनयू में फीस वृद्धि और नए हॉस्टल मैन्युअल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित रूप से लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में आईसा, एसएफआई, केवाईएस, डीएसओ, पिंजरा तोड़ सहित कई छात्र संगठन और शिक्षक बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने डीयू स्थित छात्रा मार्ग से हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और नॉर्थ कैम्पस में एकत्र हुए। शिक्षा के निजीकरण और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button