ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
विदेश

ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़कर 24 साल बड़े बुज़ुर्ग को अपनाया, हुई प्रेगनेंट!

न्यूर्याक । प्यार न तो बंदिशें देखता है, न उम्र, वो तो बस प्यार में पागल हो जाता है। ऐसा ही हुआ अमांडा कैनन के साथ, जिसकी शादी ब्वॉयफ्रेंड से होने वाली थी, जो उसका बचपन का प्यार था, उसका सपना पूरा होने वाला था, लेकिन अचानक न जाने क्या हुआ कि क्या उसने रिश्ता ही तोड़ दिया। 30 साल की अमांडा कैनन पेशे से पर्सनल ट्रेनर हैं, जिन्होंने बचपन के प्यार से अपनी शादी तोड़ी और दोबारा सच्चे प्यार की तलाश 24 साल बड़े शख्स के पास जाकर खत्म हुई। 4 साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने ऐस नाम के रेडियो जॉकी से शादी कर ली और अब उन्हीं के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन दोनों के बीच उम्र का फासला सुर्खियों में आ गया, लेकिन इन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
मीडिया के अनुसार अमांडा का कहना है कि लोग उन्हें लालची समझते हैं। कई बार लोग उन्हें साथ देखकर बाप बेटी भी समझ बैठते हैं, लेकिन असल में वो लव कपल है, जो एक दूसरे से बेहद प्यार करता है। हर रिश्ते से ऊपर अमांडा एक दूसरे का ‘बेटर हाफ’ कहती हैं। 4 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार वो शादी के बंधन में बंध गए। ऐस कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी लाइफ में कभी इतनी खूबसूरत लड़की आएगी। आखिरकार उन्हें भी उससे प्यार हो गया और न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में ऐस ने अमांडा को प्रपोज कर दिया।
ऐस बताते हैं कि अमांडा और उनकी बेटी की उम्र में बस 7 साल का ही फासला है। ऐस की पहली शादी से 2 बच्चे हैं। 2020 में उनकी 21 साल की बेटी की मौत हो गई। ऐस ने दोबारा कभी शादी न करने का प्रण लिया था, लेकिन 2017 में अमांडा के प्यार ने उन्हें अपना फैसला बदलने को मजबूर कर दिया, फिर 2021 में दोनों ने शादी कर ली। अब ये कपल जल्द ही पैरेंट बनने वाला हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने ये खुशखबरी साझा की। ऐस के मुताबिक वो पहली बार 30 की उम्र में पिता बने थे। अब 54 साल में दोबारा उस एहसास को जीने जा रहे हैं, जो उनके लिए बहुत खास है।

 

Related Articles

Back to top button