ब्रेकिंग
Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो... Greater Noida Bisrakh Dussehra: जहाँ नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, बिसरख गांव में होती है पूजा BJP OBC Morcha Sardar Patel Jayanti: बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पट... Aaj Ka Mausam 20 October 2026: दशहरे पर कैसा रहेगा देश का मौसम? दिल्ली में साफ आसमान तो यूपी-राजस्था... Rome Indian Embassy Alert: मिलान और रोम में हिंसा के बाद भारतीयों के लिए चेतावनी, भीड़भाड़ वाले इलाक... Reliance vs Tata Market Cap: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से टाटा को पीछे छोड़ नंबर-1 बनेगा रिलायंस... Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल...
मनोरंजन

6 मार्च को फिल्म ‘भोला’ का टीजर होगा रिलीज़

सोमवार को मुंबई में देश भर के तमाम रेडियो जॉकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अजय देवगन के दीवानों का सबसे बड़ा मेला लगने वाला है। इस दिन यहां अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर 3डी फॉर्मेट में आईमैक्स थियेटर में रिलीज होने जा रहा है और इसके लिए अजय देवगन और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भोला’ की पूरी टीम दिन रात एक करके मेहनत करने में जुटी हुई है।तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक फिल्म ‘भोला’ का पहला टीजर अजय देवगन ने थ्रीडी में लॉन्च किया था। फिल्म का दूसरा टीजर भी वह थ्री डी फॉर्मेट में ही रिलीज करना चाह रहे थे लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो नहीं सका।

अजय देवगन ने तभी कहा था कि कुछ भी हो जाए फिल्म का ट्रेलर वह 3डी फॉर्मेट में ही रिलीज करेंगे।अजय देवगन के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ का ट्रेलर 6 मार्च को मुंबई में मलाड के आईमैक्स थिएटर में थ्रीडी आईमैक्स फॉर्मेट में लॉन्च करेंगे जिसमें पूरे भारत के फिल्म पत्रकार खास तौर से मौजूद रहेंगे। अजय देवगन कहते हैं, ‘मैं चाहता हूं कि लोग इसके बारे में कुछ भी बात करने से पहले ट्रेलर का एक्शन देखें और इसके माहौल को महसूस करें। यह कहानी असली भारत की कहानी है और इसमें ऐसे झगड़े और चेज सीन हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।’

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रहे अपने पिता वीरू देवगन को याद करते हुए अजय देवगन कहते हैं, ‘मैं अपने पिता की देखरेख में नए-नए एक्शन करते हुए बड़ा हुआ हूं और मुझे स्टंट से जुड़ी चुनौतियां पसंद हैं।’ फिल्म ‘भोला’ को अजय देवगन ने विश्वसिनेमा में हर तरफ सफल हो रहे एक्शन के दौर के मुताबिक तैयार किया है और फिल्म के एक्शन दृश्यों में शामिल रहे सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म का एक्शन हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए किसी जश्न से कम नहीं होगा।

बता दें कि फिल्म ‘भोला’ के इस ट्रेलर से पहले अजय देवगन इस फिल्म के दो टीजर लांच कर चुके हैं। फिल्म का पहला टीजर नवंबर में रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन जेल से रिहा होते हैं, उनके हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए हुए और माथे पर भस्म लगी दिखती है। फिल्म का दूसरा टीजर जनवरी में लॉन्च हुआ जिसमें अजय देवगन जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए थे। पिछले साल रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद इस साल ‘भोला’ अजय देवगन की पहली रिलीज फिल्म होगी। फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन के अलावा तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, गजराज राव और  विनीत कुमार की  प्रमुख भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button