ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

बच्चों को साइबर क्राइम से बचने का पाठ पढ़ाने वाले ​​शिक्षक के साथ ही ठगी

ग्वालियर ।   केंद्रीय विद्यालय के ​शिक्षक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ​शिक्षक को केवायसी का आफर देकर ठगों ने 85 हजार रुपये की ठगी की है। यह वह ​शिक्षक है, जिसने हमेशा बच्चों को साइबर ठगों से बचने की नसीहत दी, लेकिन वह खुद ही जालसाजों के चक्कर में फंस गया। पुलिस के अनुसार ठगों ने केवायसी के नाम पर ​शिक्षक से डिटेल मांगी और एक झटके में उसके अकाउंट में 85 हजार रुपये पार कर दिए।

मैसेज आने पर पता चला

इस ठगी के बारे में ​थाटीपुर निवासी ​शिक्षक गजेंद्र सिंह यादव को मैसेज आने के बाद पता चला। इसके बाद वह साइबर सेल ​​शिकायत करने के लिए पहुंचे।

फोन करने वाले ने कहा- मैं एसबीआइ से हूं

​​​​शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाते हैं, कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर फोन आया, उसे खुद को एसबीआइ के क्रेडिट विभाग का कर्मचारी बताया। साथ ही कहा कि उसने केवायसी के लिए काल किया है। जानकारी लेने के बाद बताया उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है, उन्हें कैशबैक का आफर भी दिया जा रहा है। कुछ ही देर बाद ​शिक्षक के मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। उनके एटीएम से 45 और क्रेडिट कार्ड से 40 हजार पार हो गए। वे समझ गए, उनके साथ ठगी हुई है, इसलिए वे तत्काल बैंक पहुंचे और एटीएम बंद कराकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ​​​शिकायत करने पहुंचे। कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच की साइबर सेल उन्हें भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी है।

​शिक्षक के खाते से ऐसे उड़ाए रुपये, आप भी रहें सतर्क

​शिक्षक ने बताया सामने वाले ने उनसे इस तरह से बात की, वे उसकी बातों में आ गए। उनके वाट्सएप पर एक फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद मोबाइल नंबर डालने को कहा। काल करने वाले व्य​क्ति का नाम मनीष कुमार था, उसने कैशबैक की जानकारी दी, साथ ही एटीएम से संबं​धित जानकारी भी दी। इसके बाद उनके एटीएम और क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये निकल गए।

Related Articles

Back to top button