ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में किराना व्यापारी को कट्टा दिखाकर मांगी रंगदारी, शोर मचाने पर भागे बदमाश

भोपाल ।  राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में दो युवकों ने किराना व्यापारी को कट्टा, चाकू दिखाते हुए रंगदारी मांगी। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दुकान की तरफ आने लगे, तो बदमाश बाइक से फरार हो गए। चेहरों पर कपड़ा बंधा रहने के कारण उनका हुलिया भी नहीं पता चल सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर क्षेत्र स्थित शिवशक्ति नगर निवासी 42 वर्षीय चरणसिंह पुत्र सूरजसिंह गुर्जर किराना व्यापारी हैं। उनकी हमीदिया सामानांतर रोड पर दुकान है। मंगलवार सुबह सात बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। उनमें से एक युवक ने पैसे देकर सिगरेट खरीदी, तभी उसके साथी ने कट्टा निकालकर चरणसिंह पर तान दिया और रुपयों की मांग करने लगा। साथ ही धमकी दी कि रुपये देने से मना किया तो वह गोली मार देगा। चरणसिंह ने रुपये नहीं होने की बात कही, तो दूसरे युवक ने भी एक बड़ा चाकू निकाल लिया। दोनों दुकान के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी अनहोनी की आशंका भांपते हुए चरणसिंह ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग दुकान की तरफ पहुंचते, इसके पहले ही बदमाश चरणसिंह को धमकाते हुए फरार हो गए। व्यपारी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर बदमाशों का सुराग तलाश रही है।

 

Related Articles

Back to top button