ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
खेल

Mumbai Indians के गेंदबाजों के आगे सरेंडर हुए Delhi Capitals के बल्लेबाज, MI ने लगाई जीत की हैट्रिक

मुंबई इंडियंस | मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ही सिमट गई।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस की टीम से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई के गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज बेरंग दिखे और कप्तान मेग लैनिंग को छोड़कर सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे।

मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं, इस टूर्नामेंट में मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

दिल्ली के बल्लेबाजों का नहीं चला बल्ला

दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान मेग लैनिंग ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 और राधा यादव ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू पाया।

मुंबई ने किया कमाल

मुबई की गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया ने 32 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा, हीली मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए। मुंबई का अगला मुकाबला को यूपी वॉरियर्स से होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम की भिड़ंत गुजरात जाएंट्स से होगी।

दिल्ली कैपिटल्स XI: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजैन कैप, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।

मुंबई इंडियंस XI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता और सायका इशाक

 

Related Articles

Back to top button