ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

ड्यूटी पर जा रहे एएसआइ को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत

राजगढ़ ।   उर्स में ड्यूटी करने के लिए बाइक राजगढ़ आ रहे एएसआइ मानसिंह क़ो एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घटना शुक्रवार रात की है, जिसमें एएसआइ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सुबह पुलिस लाइन में एएसआइ की पार्थिव देह को अंतिम सलामी दी गई। साथ ही बलिदानी का दर्जा दिलवाने के लिए एसपी ने वरिष्ठ अधिकारीयों क़ो घटनाक्रम से अवगत कराया है। जिला मुख्यालय पऱ 10 मार्च से बाबा बदखशानी दरगाह पऱ 109 वा सालाना उर्स की शुरुआत हुई है। सुठालिया थाने की नापानेरा पुलिस चौकी में पदस्थ मानसिंह की ड्यूटी उर्स में लगाई गई थी. वह ड्यूटी करने के लिए रात क़ो बाइक से सुठालिया से राजगढ़ आ रहे थे। तभी उन्हें राजगढ़ से कुछ दूरी पऱ स्थित चौकीढाडी के समीप ब्यावरा की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टककर मार दी। ट्रक करीब 200 मीटर तक उन्‍हें घसीटते ले गया। इस दर्दनाक हादसे में एएसआइ की मौक़े पऱ ही मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस क़ो दी। पुलिस ने मौक़े पऱ पहुंचकर शव बरामद किया व राजगढ़ लाए। सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में उनके शव क़ो रखा व उन्हें डीआईजी-एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी की मौजूदगी में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव परिजनों क़ो सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कार गृह जिला भिंड में किया जायगा। परिजन शव लेकर भिंड के लिए रवाना हो गए है। इस घटना के बाद डीआईजी-एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने पूरे घटनाक्रम से आइजी भोपाल क़ो अवगत कराया है. साथ ही बलिदानी का दर्जा देने क़ो लेकर भी बात की है.

स्पेशल ट्रेनिंग ले रखी थी, इसलिए बनाया था चेकिंग अधिकारी

जानकारी के मुताबिक मानसिंह ने पुलिस सेवा में रहते हुए स्पेशल ट्रेनिंग ले रखी थी। इसी के चलते सुरक्षा के लिहाज से उनकी उर्स में ड्यूटी लगाई थी। उनकी ड्यूटी मुख्य गेट पऱ चेकिंग अधिकारी के रूप में लगाई थी।

यहीं भर्ती हुए, यहीं बने थे एएसआइ

जानकारी के मुताबिक 1974 में उनका जन्म भिंड जिले में हुआ था। 1995 में वह राजगढ़ में ही आरक्षक के पद पऱ नियुक्त हुए थे। यहीं पऱ नौकरी करते हुए 5 मार्च 2020 क़ो एएसआई बने थे। वह तब से ही राजगढ़ जिले में निवासरत थे।

3 बेटे हैँ, पत्नी की हो चुकी मौत

मानसिंह के तीन पुत्र है। पत्नी क़ो 2019 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। परिजनों के मुताबिक सबसे बड़ा बेटा 27 वर्षीय प्रभात निजी बैंक में कार्यरत है, दूसरा बेटा ज्ञानेंद्र यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। सबसे छोटा बेटा दीपेंद्र बीए में अध्‍ययनरत है।

Related Articles

Back to top button