ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खेल

IND vs BAN : विराट कोहली बोले- गुलाबी गेंद से बैटिंग के अलावा ये चीज भी करना होगा मुश्किल

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण काम है। भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में जब कप्तान विराट कोहली से पूछा गया कि उन्होंने गुलाबी गेंद से अभ्यास के दौरान किन चुनौतियों का सामना किया, तो कोहली ने कहा, ‘‘हम बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

एक बल्लेबाज के रूप में जब आप कई तरह की रंगीन गेंदों के साथ खेलते हैं तो आप कम गलती करने के बारे में सोचते हैं। हम अपनी तकनीक पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन फील्डिंग सेशन थोड़ा हैरानी भरा था।’’ कोहली ने गुलाबी गेंद की तुलना हॉकी गेंद से करते हुए कहा, ‘‘पिंक बॉल काफी तेजी से फील्डर के हाथ में लगती है। यह बिल्कुल हॉकी के भारी बॉल की तरह है। या उन गेंदों की तरह है, जिससे बच्चे खेला करते हैं।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि इस बॉल से कैच पकड़ना भी मुश्किल होगा।

कप्तान ने कहा, ‘‘जब बॉल हवा में जाएगी तो इसकी गहराई का पता लगाना मुश्किल होगा। इसलिए उस दिन ऊंचे कैच पकड़ना मुश्किल होगा। लाल और सफेद गेंद में आपको पता होता है कि बॉल किस गति से नीचे आ रही है, जबकि गुलाबी गेंद के साथ इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फील्डिंग काफी ज्यादा मुश्किल होगी। लोगों को हैरानी होगी कि इस बॉल से फील्डिंग करना काफी मुश्किल है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button