ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्ड जेंडर को भी मिलेगी पेंशन

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनहित में अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय को भी पेंशन मिलेगा। राज्य सरकार ने अब थर्ड जेंडर वालों को भी पेंशन देने का फैसला लिया है। इसके लिए इस समुदाय के लोगों को विभाग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग ने अभी तक 3 हजार 58 थर्डजेंडर्स की पहचान भी कर ली है। इनमें 1 हजार 229 को पहचान प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 1 हजार 829 को प्रमाण पत्र जारी करने का काम चल रहा है।

इतना ही नहीं थर्ड जेंडर के लोगों को आवेदन करने में छूट भी दी गई है। उन्हें किसी भी विभाग या अफसर से प्रमाणित नहीं करवाना होगा कि वे थर्ड जेंडर की श्रेणी में आते हैं। उन्हें केवल घोषणा पत्र देना होगा। खुद ही प्रमाणित करना होगा कि वे थर्डजेंडर हैं। इसके लिए उन्हें फोटो लगाना अनिवार्य किया गया है। समाज कल्याण विभाग इस योजना का प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। दो सप्ताह में सैकड़ों आवेदन जमा हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आवेदन रायपुर जिले से ही जमा हुए हैं। राज्य सरकार ने इस साल के बजट में भी थर्ड जेंडर के पेंशन के लिए रकम का प्रावधान भी किया है।

बता दें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले बुजुर्गों, परित्यक्त, दिव्यांग, निराश्रितों और विधवाओं को ही इस तरह की पेंशन दी जाती थी। 1 मार्च से अभी तक 600 से ज्यादा थर्ड जेंडरों ने पेंशन के लिए आवेदन किया है।  इन आवेदनों की जांच के बाद 350 रुपए महीना पेंशन मिलेगा। यह रकम उनके खातों में ऑनलाइन डाल दी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button