ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

पाकिस्तानी सेना में बड़ा फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल मिर्जा बने नए चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ

इस्लामाबादः पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को नया चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ नियुक्त किया गया है जबकि दो मेजर जनरल को भी पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक अभी तक मेजर जनरल के पद पर कार्यरत अली आमिर अवान और मुहम्मद सईद को पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है।

बयान में कहा गया हैं कि लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ नियुक्त किया गया है। अवान सेना में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के महानिरीक्षक होंगे, जबकि सईद को इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अमीर को ऐड्जुटैंट जनरल बनाया गया है। सेना के मुताबिक, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जक़ी मांज को रणनीतिक योजना डिवीजन बल का महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मज़हर मेहमूद को मंगला कॉर्प का कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को पेशावर कॉर्प का कमांडर नियुक्त किया गया है।

सेना में यह पदोन्नति और स्थानांतरण ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने 21 नवंबर को लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा की नियुक्ति ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर की थी जो 27 नवंबर से प्रभावी होगी।

खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल भी 3 साल के लिए बढ़ा दिया था। वह इस हफ्ते सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन सेवा विस्तार के बाद वह नवंबर 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button