ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

इंदौर के रेलवे स्टेशन पर अब दो माह लगा सकेंगे स्थानीय उत्पाद के स्टाल

 इंदौर ।   रेलवे स्टेशनों के आसपास के स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ योजना का पंद्रहवां चरण शुरू होने जा रहा है। 10 अप्रैल से शुरू होने वाले इस चरण में अब दो माह तक स्टेशन पर स्टाल लगाने की अनुमति मिलेगी। अब तक के चरणों में 15 दिन की अनुमति मिलती थी। योजना के तहत इंदौर रेलवे स्टेशन पर आकर्षक आउटलेट बिजली कनेक्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूह या स्थानीय संगठन इसके लिए पंजीयन करवा सकते हैं। भारतीय रेलवे स्टेशनों के आसपास के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना का प्रथम चरण 25 मार्च 2022 को शुरू किया था। इसमें 15 दिन के लिए रेलवे स्टेशनों पर स्टाल उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन अब पंद्रहवें चरण में योजना का विस्तार किया गया है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि पंद्रहवें चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, चित्तौड़गढ़, नीमच, नागदा स्टेशनों पर स्टाल का आवंटन दो महीने के लिए किया जाएगा ।

30 लाख रुपये से अधिक की हुई बिक्री

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने अपने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना के तहत स्टाल लगाए हैं। अभी तक विभिन्न चरणों में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, शुजालपुर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, मेघनगर, नागदा स्टेशनों पर 140 स्टाल लगाए जा चुके है । इसमें स्टाल संचालकों द्वारा 30 लाख रुपये से अधिक के सामान की बिक्री की गई है।

इनको मिलेगा अवसर

योजना के तहत स्वयं सहायता समूह या स्थानीय संगठन अपने उत्पादों का विवरण देकर स्टेशन पर दो महीने के लिए स्टाल लगा सकेंगे। इसके लिए रेल प्रशासन के पास 4000 हजार रुपये जमाकर पंजीयन करवाना होगा। इसमें स्थानीय खानपान के गुणवत्तायुक्त सामान, हस्तशिल्प, हथकरघा, स्थानीय कलाकृतियां, स्थानीय खिलौने, चमड़े का सामान, स्थानीय पोशाक, पारंपरिक उपकरण के स्टाल लगाए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button