ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर रहेगा जारी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि बुधवार को बारिश और ओलों से थोड़ी राहत रही। भोपाल समेत दूसरे क्षेत्रों में बादल जरूर छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। अब नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो 26 मार्च तक बना रहेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में फिर ओले गिरेंगे, तो 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। मार्च महीने में यह तीसरा सिस्टम है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो मार्च में एक-दो बार ही वेदर डिस्टर्बेंस होता है, लेकिन इस बार 3 बार मौसम बदला है।
तीसरी बार बदले मौसम का असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। भोपाल, ग्वालियर, दतिया, नर्मदापुरम जिलों के साथ जबलपुर, शहडोल, चंबल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बाकी जगह हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने-गिरने और तेज आंधी चलने के आसार हैं। 25 और 26 मार्च को लगभग प्रदेश में ही मौसम का यह मिजाज रहेगा।

इसलिए बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र मेश्राम ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना है। वहीं, श्रीलंका से नॉर्थ मध्यप्रदेश की तरफ ट्रफ लाइन आ गई है। हालांकि, यह पिछले दो सिस्टम जितनी स्ट्रॉन्ग तो नहीं है, लेकिन इसका असर प्रदेशभर में रहेगा। वेदर डिस्टर्बेंस का 24 मार्च से ज्यादा असर दिखेगा। इसके पहले मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 मार्च को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गरजने की संभावना रहेगी। 25 मार्च को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिजली गिर भी सकती है। वहीं, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं, शहडोल-जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। 26 मार्च को भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी। आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button