ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राजस्थान

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज विधि-विधान से संभालेंगे पदभार, समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार दोपहर 12.15 बजे बीजेपी मुख्यालय जयपुर में पदभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली हाईवे से जयपुर आते वक्त जोशी का शाहजहांपुर बॉर्डर से लेकर जयपुर तक जगह-जगह स्वागत किया गया।

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और बीजेपी प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देंगे।

सतीश पूनिया ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सीपी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचने की अपील और आग्रह किया है। विधायक रामलाल ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के शपथ ग्रहण में पहुंचने की कार्यकर्ताओं से अपील की है। रामलाल शर्मा ने बताया कि सीपी जोशी दोपहर 12.15 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर पर आयोजित किया जाएगा। पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले जयपुर जिला देहात उत्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा शाहपुरा, जमवारामगढ़, चौमूं, आमेर विराटनगर, कोटपूतली के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र चौमूं और आमेर के कार्यकर्ताओं ने सुबह नौ बजे चंदवाजी बस स्टैंड पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत किया।

वसुंधरा राजे जोशी के पदभार कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगी, सांसद दुष्यंत पहुंचे जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगी। उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को विमान से सुबह जयपुर पहुंच गए हैं। राजे हमेशा नवरात्रि में नौ दिन तक पीताम्बरा पीठ, दतिया (मध्यप्रदेश) में मां पीताम्बरा की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार भी इन नवरात्रों में 9 दिन के लिए उनकी नियमित पूजा-अर्चना चल रही है। इसी वजह से वे जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगी और उनको शुभकामनाएं देंगी।

 

Related Articles

Back to top button