ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ व्यापमं ने घोषित की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीख

छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बहुत सी प्रवेश परीक्षाओं की संभावित आयोजन तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं मई महीने से शुरू होकर जून तक आयोजित की जाएंगी। इनमें एग्रीकल्चर से लेकर इंजीनियरिंग और फार्मेसी तक बहुत से कोर्सेस की प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। व्यापमं द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट  और प्री-फॉर्मेसी टेस्ट आगामी 22 मई को आयोजित किया जा सकता है। यह परीक्षा राज्य के सभी 28 जिलों में आयोजित की जाएगी।  पीईटी के माध्यम से बीई, बीटेक (इंजीनियरिंग), बीटेक डेयरी टेक्नॉलाजी, दाउ वासुदेव चन्द्राकर विश्वविद्यालय दुर्ग, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नॉलाजी, डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नॉलाजी आदि में प्रवेश दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ व्यापमं की बाकी परीक्षाओं में प्री-एमसीए और प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 29 मई को होना प्रस्तावित है। इसी तरह बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टीकल्चर, पशुपालन डिप्लोमा और मात्सिकीय विज्ञान डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट और प्री-वेटनरी टेस्ट का आयोजन 5 जून को किया जा सकता है। इसी तरह छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने और भी कई परीक्षाओं की संभावित तारीखें जारी की हैं। जैसे प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षाएं 12 जून को आयोजित होंगी। वहीं प्री बीए बीएड और बीएससी बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर और सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी शुल्क माफ कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button