ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
व्यापार

सोने और चांदी में फ‍िर आई तेजी

सोने और चांदी की कीमत में प‍िछले कुछ समय से उठा-पटक का दौर बना हुआ है. दोनों कीमती धातुओं में प‍िछले द‍िनों जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी. लेक‍िन उसके बाद इसमें ग‍िरावट चल रही है. अगस्‍त 2020 में 56,200 का र‍िकॉर्ड बनाने वाला सोना इस साल एक बार तो 60,000 के पार चला गया. लेक‍िन अब फ‍िर  इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है. मार्केट एक्‍सपर्ट इस साल द‍िवाली पर सोने के रेट 65,000 रुपये पर पहुंचने की उम्‍मीद कर रहे हैं. वहीं, चांदी का भाव भी 80000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच सकता है.

चार हजार रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की तेजी

फरवरी के आख‍िरी हफ्ते में गोल्‍ड का रेट 55,000 रुपये पर पहुंच गया था. लेक‍िन अब मार्च के आख‍िरी हफ्ते में यह करीब 59,000 पर चल रहा है. यानी एक महीने में ही सोने में चार हजार रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की तेजी आई है. फरवरी के आख‍िर में चांदी लुढ़ककर 61,000 रुपये के लेवल पर पहुंच गई थी. लेक‍िन अब इसमें भी तेजी देखी जा रही है और यह 70,000 रुपये के करीब कारोबार कर रही है. दुन‍ियाभर के बाजार में मंदी की आशंका के बीच सोने और चांदी में उठा-पटक का दौर बना हुआ है.

MCX पर सोने और चांदी में तेजी

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने और चांदी दोनों में ही तेजी का रुख देखा गया. मंगलवार सुबह सोना 92 रुपये चढ़कर 58618 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 48 रुपये की तेजी के साथ 70190 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करते देखी गई. इससे पहले सोमवार को सोना 58526 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 69926 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी पर तेजी

सर्राफा बाजार के दाम इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से रोजाना जारी क‍िये जाते हैं. सोमवार को 24 कैरेट गोल्‍ड 58892 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ. चांदी में भी सोमवार को ग‍िरावट देखी गई थी और यह 69369 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी. सोमवार शाम को 23 कैरेट वाला सोना 58657, 22 कैरेट वाला 53945 और 20 कैरेट वाला 44169 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया.

 

Related Articles

Back to top button