ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
राजस्थान

रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत

कोटा| कोटा जिले ग्रामीण अंचल कोटड़ा दीप सिंह गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हैं।

कोटा जिले के कोटड़ा दीपसिंह गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान तीन लोगों की जान चली गई। गुरुवार को निकल रहे जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, चार गंभीर रूप से झुलस गए। अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया।

बता दें सड़क के बीचो बीच रस्सी में बंधे चक्र को उतारने के लिए कई लड़के एक के ऊपर एक चढ़कर रस्सी से चक्र को उतार रहे थे। इसी दौरान सबसे ऊपर मौजूद युवक का हाथ 11 केवी की इलेक्ट्रिक लाइन से छू गया। इसके बाद धमाके साथ सभी सात युवक करंट की चपेट में आ गए। उन्हें सुल्तानपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां, डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे।

लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया

जानकारी के मुताबिक घटना शाम पांच बजे के आसपास की है। अखाड़े में शामिल युवक चक्कर को उतारने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देना शुरू किया और पानी डाला। फिर सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है एक अन्य घायल का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

ग्राम कोटड़ा दीप सिंह में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। स्पीकर बिरला ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि करंट लगने से हुए हादसे में युवकों की मृत्यु हृदयविदारक है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button