ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर से फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, साझा की गई फोटो में मृणाल की आंखें सूजी नजर आईं, जिन्हें देख ऐसा लगा कि वह बहुत रोई हैं। इतना ही नहीं मृणाल को लेकर यह माना जाने लगा कि वह डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। हालांकि, खुद मृणाल ने अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है, साथ ही अपने दिल का हाल बयां कर फैंस का दिल हल्का करती नजर आई हैं।

गौरतलब हो कि मृणाल ठाकुर ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया था। इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद उदास नजर आईं और उनकी आंखें रोने की वजह से सूजी दिखीं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में मृणाल ने लिखा, ‘कल का दिन कठिन था, लेकिन आज मैं ज्यादा मजबूत, समझदार और खुश हूं। हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई उसे जोर से नहीं पढ़ते हैं। मैं अपनी कहानियों के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं, क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखी गईं बातों को सीखने की जरूरत है।’

मृणाल ठाकुर ने अब अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ किया है कि उस पोस्ट को साझा करने के बाद उन्हें बहुत आराम महसूस हुआ। मृणाल ने कहा कि एक व्यक्ति को ‘कमजोर होने का डर’ नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘कम महसूस करने और मदद मांगने के बीच एक पतली रेखा है।’

मृणाल ठाकुर ने एक न्यूज एंजेसी को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘कभी-कभी आप अच्छी बातें सुनना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि किसी से पुश मिले और उस पोस्ट को साझा करने के बाद मुझे बहुत सुकून मिला। ज्यादातर लोगों ने कमजोर होना बंद कर दिया है। ऐसे दिन हैं जब हम उदास महसूस करना, हम आत्मविश्वास से कम महसूस करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि एक बड़ा शब्द (डिप्रेशन) का उपयोग किया जाना है। कम महसूस करने और मदद मांगने के बीच एक पतली रेखा है। मैं सिर्फ यह कह रही हूं कि कमजोर होने से डरो मत , बस इसे अपनाएं।’

मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘सेल्फी’ में देखा गया था। अब वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आएंगी। यह मूवी सात अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button