ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

विहिप की शीर्ष बैठक में होगा सैकड़ों संत और नेताओं का जमावड़ा

नई दिल्ली । देश में चल रही लाउडस्पीकर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सियासत के बीच विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होने जा रही है। मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11-12 जून को हरिद्वार में होगी। बैठक में विहिप पदाधिकारी और साधु संत शामिल होंगे। बैठक में काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी विवाद, श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह विवाद, लाउडस्पीकर विवाद, जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी। अगले महीने उत्तराखंड के हरिद्वार में होने जा रही इस बैठक में देश भर के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों समेत 300 से ज्यादा साधु संत हिस्सा लेंगे। अगले एक साल में देश भर में वीएचपी कैसे और कितने कार्यक्रम करेगी, यह रूपरेखा इस बैठक में तय की जाएगी। मार्गदर्शक मंडल की बैठक में परिषद के देश भर के सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। हरिद्वार में अभी से इस बैठक की तैयारी शुरू हो गई है।

मार्गदर्शक मंडल के संयोजक अशोक तिवारी ने बताया कि विहिप के तमाम बड़े पदाधिकारी अगले एक साल के एजेंडा पर चर्चा करेंगे। राम मंदिर निर्माण के शुरू हो जाने के बाद अब विहिप के इस बैठक को आगे की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरएसएस की ये संस्था अब काशी और मथुरा को एजेंडे में शामिल कर सकती है।

कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ को मुक्त कराने के लिए मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अंतिम और अहम फैसला होना संभव है। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मंदिर का मुद्दा कोर इशू है और ये एजेंडे में है। इन दोनों स्थानों को लेकर मंथन होगा। हरिद्वार की बैठक में मथुरा और काशी के अलावा लव जिहाद, मस्जिद में लाउडस्पीकर के मुद्दे समेत बड़े ऐतिहासिक मंदिरों से जुड़े मुद्दे उठेंगे और वीएचपी आगे बढ़ने की रणनीति तय करेगी। इसके अलावा इस बैठक को 2024 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। लिहाज़ा यूनिफॉर्म सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनाने के लिए भी देशव्यापी आंदोलन और रणनीति इस बैठक में तय की जाएगी। बैठक में अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में प्रगति की समीक्षा भी होगी।

Related Articles

Back to top button