ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

सिंधी महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे

भोपाल ।   भेल दशहरा मैदान में भारतीय सिंधु सभा के बैनर तले आज अमर बलिदानी हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। आयोजकों ने इस समागम में 01 लाख से ज्‍यादा लोगों के जुटने का दावा किया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एक जगह एकत्रित हुए हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत भी शामिल हैं। भागवत दोपहर करीब दो बजे सम्‍मेलन में पहुंचे। यहां पहुंचकर संघ प्रमुख ने सबसे पहले सिंधी समाज के संत-महात्‍माओं से मुलाकात की। समारोह में संगीत कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। प्रमुख गायक कलाकार जतिन उदासी ने भी मंच पर संगीत कार्यक्रम पेश किया।

इस समारोह के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महेश जेठमलानी, शदाणी दरबार रायपुर के साईं युधिष्ठिर लाल, प्रसिद्ध गायक घनश्याम वासवानी एवं मोहित लालवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि भोपाल पहुंचे हैं। इंदौर में राम नवमी उत्‍सव के दौरान हुए बावड़ी हादसे के शोक स्वरूप इंदौर सिंधी समाज के प्रतिनिधि इस सम्‍मेलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली 9 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कला, साहित्य, उद्योग, राजनैतिक क्षेत्रों के साथ सिंधी समाज की सेकडों पंचायतों के अध्यक्षों सहित गणमान्य महिला पुरुष शामिल होंगे। ख्याति प्राप्त संतजन भी समारोह में आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से पधारे हैं। हेमू कालानी जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के संयोजक भगवानदास सबनानी ने बताया कि देश के स्वतंत होने के बाद इन 75 सालो में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है जिसमें इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के भाइयो और बहनों का समागम भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हो रहा है।

आयोजन के अन्य आकर्षण

• ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा पारम्परिक सिन्धी लोक नृत्य तथा छेज के अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
• सिन्ध के प्रमुख नगरों एवं विभिन्न दर्शनीय स्थानों की प्रदर्शनी।
• स्वाधीनता संग्राम में सिन्ध के योगदान पर आकर्षक प्रदर्शनी।
• हेमू कालाणी तथा अन्य क्रांतिकारियों व महापुरुषों आधारित प्रदर्शनी
• सिन्धी व्यंजनों के स्टाल।
• स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन।

Related Articles

Back to top button