ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

कांग्रेस परेशान है क्योंकि वह अपनी योजनाओं और कार्यों के कारण हार रही है

हैदराबाद । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस परेशान है क्योंकि वह अपनी योजनाओं और कार्यों के कारण हार रही है।उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। राहुल गांधी ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। ओबीसी समुदाय और देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा।
जेपी नड्डा तेलंगाना के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां कहा कि, मैं तेलंगाना में आया हूं, जहां आप लोगों ने कांग्रेस का सूपड़ा पहले ही साफ कर दिया है। कांग्रेस नाम की चीज यहां रही ही नहीं। आज कांग्रेस हताशा में है, अपनी नीतियों के कारण, अपने कार्यों के कारण उसे हार पर हार मिल रही है। इसलिए वह हताशा में है। उसकी बौखलाहट बढ़ गई है। वह मानसिक दीवालियेपन पर है।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शब्दों की गरिमा भी भूल गई है। इसकी भी चिंता नहीं है कि शब्द कौन से बोलने चाहिए। कहते हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी..क्या शब्दावली है।।उस पार्टी की भाषा देखिए जिसका एक राष्ट्रीय चरित्र है। वह सिमटते- सिमटते सिकुड़ गई है। आज बैखला रहे हैं। वे यह तब कह रहे हैं जब नार्थ-ईस्ट से लेकर कच्छ तक, जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक जनता आतुर होकर बोल रही है, मोदी आपका कमल खिलेगा…
जेपी नड्डा ने कहा कि, राहुल जी अहंकार में चूर हैं, कहते हैं मैं माफी नहीं मांगता। समाज के प्रति उनका नजरिया क्या है, और विशेषकर पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के प्रति उनका नजरिया क्या है? ओबीसी के प्रति नजरिया क्या है? अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना। यह कैसी पार्टी है और यह कैसे नेता हैं?

Related Articles

Back to top button