ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

देश की बेटी ने रचा इतिहास: एडवांस जेट एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं मोहना

नागपुर: भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह दिन में हॉक एडवांस जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गई हैं। रक्षा मंत्रालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि मोहना को यह कामयाबी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना अड्डे पर मिली। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर एयरक्राफ्ट की 4 सैन्य उड़ान पूरी करने के साथ ही दिन में हॉक एडवांस्ड जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गईं हैं।

यह हॉक जेट के पूरी तरह से संचालन के लिए सिलेबस का आखिरी चरण होता है। उनके प्रशिक्षण में हवा से हवा में और हवा से जमीन पर लड़ाकू मिशन के दौरान उड़ान भरना शामिल है। बयान में कहा गया कि उन्होंने कई प्रशिक्षण मिशन पूरे किए हैं जिनमें रॉकेट, तोप के गोले तथा उच्च क्षमता वाले बमों को गिराना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने वायु सेना स्तर की उड़ान प्रशिक्षणों में भी भाग लिया है। बयान के अनुसार सिंह के पास 500 घंटे की उड़ान का अनुभव है जिनमें 380 घंटे हॉक एकके 132 जेट की उड़ान शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button